दिल्ली में लंदन से लौटे 5 यात्री और क्रू मेंबर मिले कोरोना संक्रमित, जांच के लिए आगे भेजे गए सैंपल
नई दिल्ली :- दिल्ली में बीती रात को पहुंची एक फ्लाइट में 266 लोगों में से 5 यात्रियों को पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, 2 पॉजिटिव कोलकाता में पाया गया है। दिल्ली में मिले कोविड-19 संक्रमितों के नमूने नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (NCDC) को भेजे गए हैं। सभी यात्रियों को क्वारंटीन किया गया है।
अमृतसर पहुंची एक फ्लाइट के सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया गया है और उन्हें क्वारंटीन में भेज दिया गया है।
लंदन में हाल ही में कोरोना का नए रूप का स्ट्रेन मिला है। इसे कोरोना से 70% ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है।
मुंबई में भी लंदन से लौटीं फ्लाइट के यात्रियों को एयरपोर्ट से सीधे होटल और एक अस्पताल में ले जाया गया है।

