नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी को ईडी के बहाने डराने की साजिश नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की ओर से की जा रही है। इसके विरोध में गुरुवार को तमाम कांग्रेस नेता दिल्ली में राजभवन घेरने निकले। छत्तीसगढ़ से विधायक विकास उपाध्याय भी शामिल हैं। विधायक उपाध्याय ने कहा कि
दिल्ली पुलिस ने लाठी के दम पर दमनात्मक कार्रवाई करते हुए रास्ते में रोका। राजभवन पैदल मार्च में मुकुल वासनिक, शक्ति सिंह गोहिल, अविनाश पाण्डेय, हरिश चौधरी, अजय माकन, चंदन यादव, अनिल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सहित छत्तीसगढ़ संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय मौजूद हैं।
Video: दिल्ली में राजभवन तक कांग्रेसियों का पैदल मार्च,विकास उपाध्याय भी शामिल
RELATED ARTICLES