HomeNATIONALCHHATTISGARHVideo: 20 जून को दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन,मोहन मरकाम के साथ...

Video: 20 जून को दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन,मोहन मरकाम के साथ जाएंगे कांग्रेसी

रायपुर। राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ और कांग्रेसियों पर पुलिस की ओर से बल प्रयोग करने के विरोध में कांग्रेस अपना प्रदर्शन और तेज करेगी। अब कांग्रेसी 20 जून को राष्ट्रपति से मिलेंगे। इसी दिन राहुल गांधी से भी ईडी पूछताछ करेगी। कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जिला,ब्लॉक सहित राज्य स्तर पर जारी है। अगली कड़ी में छत्तीसगढ़ से कांग्रेसी फिर दिल्ली जाएंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष,सभी मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे। पीसीसी प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की दल बल के साथ 20 जून को दिल्ली पहुंचने की तैयारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments