कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्‍नोई ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

नई दिल्ली :- हरियाणा के कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्‍नोई ने आज नई दिल्‍ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। भाजपा अध्‍यक्ष जे.पी.नड्डा भी इस दौरान मौजूद थे। एक ट्वीट में बिश्‍नोई ने नड्डा के विनम्र व्‍यवहार की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि नड्डा की अध्‍यक्षता में भाजपा ने अभूतपूर्व ऊॅंचाईयां हासिल की हैं।