पत्रकार कल्याण योजना से संबंधित मौजूदा दिशा-निर्देशों की समीक्षा के लिए समिति का गठन
नई दिल्ली :- सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज पत्रकार कल्याण योजना से संबंधित मौजूदा दिशा-निर्देशों की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया है।
12 सदस्यीय यह समिति पत्रकार की मृत्यु होने पर अनुग्रह राशि के भुगतान में संशोधन की जरूरत और अन्य मामलों पर गौर करेगी।
समिति मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को योजनाओं का लाभ मिलने में विसंगतियों के मामले को भी देखेगी।
समिति से पत्रकारों के लिए व्यवसायिक, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य करने की स्थिति संबंधी संहिता-2020 की समीक्षा करने को भी कहा गया है। ये समिति दो महीने में अपनी रिपोर्ट देगी।
