वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा-हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में मजबूत भागीदारी और आपूर्ति श्रृंखला बेहतर बनाने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर काम करेंगे

नई दिल्ली :- वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने और आपूर्ति श्रृंखला को बेहतर बनाने के लिए साथ मिल कर काम करने की जरूरत है।

गोयल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया-भारत व्यापार चैम्पियन्स समूह की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यह दोनों देशों के नीति निर्धारकों को बेहतर कार्य योजना बनाने के लिए मंच प्रदान करता है।

केन्द्रीय मंत्री ने कल ऑस्ट्रेलिया-भारत व्यापार चैम्पियन्स बैठक का शुभारंभ करते हुए कहा कि बदलते भारत की इस यात्रा में सरकार वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया को साझीदार बनाना चाहती है।

ऑस्ट्रेलिया भारत का महत्वपूर्ण व्यापारिक साझीदार है और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का एक अहम केंद्र भी है।