“सीएम विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की मुलाकात, राज्य विकास पर हुई चर्चा”
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के बीच अहम मुलाकात हुई। इस बैठक में दोनों नेताओं ने राज्य और केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा की। डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से सुशासन और प्रशासनिक सुधारों को लेकर विचार विमर्श किया। इस मुलाकात का उद्देश्य राज्य के विकास को गति देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय बढ़ाना था।
