HomeNATIONALCHHATTISGARHसीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा,मजदूरों को एकमुश्त देंगे 10 हजार,महिलाओं को...

सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा,मजदूरों को एकमुश्त देंगे 10 हजार,महिलाओं को ई रिक्शा के लिए अब 1 लाख का अनुदान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गरीब आदमी ये सोच भी नहीं सकता था कि उसका बच्चा इंग्लिश स्कूल में पढ़ेगा। मांग को देखते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में सीटें बढ़ा दी गई हैं।जून महीने से 50 नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भी  खोलने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्रमिक सियान योजना में सियान मजदूरों को एकमुश्त 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। ई रिक्शा के लिए महिलाओं को 50 हजार की जगह 1 लाख का अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में अभी तक लाभ लेने के लिए बेटियों की उम्र 18 वर्ष 6 माह निर्धारित थी,लेकिन अब इसे बढ़ाकर 18 वर्ष से 21 वर्ष किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments