जवाहर उत्कर्ष योजना अंतर्गत दावा-आपत्ति 16 मार्च तक
गरियाबंद :- पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2021-22 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 07 मार्च 2021 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे चयन परीक्षा आयोजित किया गया।
जिसमें सम्मिलित छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम के आधार पर प्रकाशित मेरिट सूची अनुसार किसी भी आवेदक को किसी प्रकार की आपत्ति हो तो अपना दावा आपत्ति 16 मार्च 2021 तक सप्रमाण सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
समय-सीमा पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।
