HomeNATIONALCHHATTISGARHहरेली के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, भूपेश बघेल ने की कृषि...

हरेली के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, भूपेश बघेल ने की कृषि औजारों की पूजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार माना जाने वालो हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़िया संस्कृति से रंगा रहा। मुख्यमंत्री ने कृषि उपकरणों की पूजा की। परंपरा का निर्वाह करते हुए उन्होंने गेड़ी चढ़ां गौधन को चीला-रोटी खिलाया। हरा घास खिलाया। यहीं नहीं उन्होंने भौंरा चलाया और रचूली यानी झूला भी झूला। पूरे मुख्यमंत्री निवास को छत्तीसगढ़ी संस्कृति के दर्शन हो रहे थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आज परंपरागत रूप से छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली परिवार व आमजनों संग धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल एवं परिजनों के साथ विधिवत रूप से ग्राम देवी-देवताओं, तुलसी माता, नांगर, कृषि उपकरणों, गेड़ी और गौमाता की पूजा कर अच्छी फसल, किसानों और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

नातिन के साथ मुख्यमंत्री ने रहचुली का लिया आनंद

मुख्यमंत्री आवास आज हरेली ग्राउंड मेला जैसा लग रहा था। लोक संस्कृति की अनूठी झलक दिख रही थी। मुख्यमंत्री ने अपनी बेटी और नातिन के साथ रहचुली झूले का आनंद लिया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी रहचुली का आनंद लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments