बस्तर : बस्तर के माँ दंतेश्वरी मंदिर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई गणमान्य जनों ने पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल और महापौर प्रत्याशी संजय पांडे सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास और जनकल्याण योजनाओं पर चर्चा करते हुए जनता से प्रदेश की उन्नति में योगदान देने की अपील की। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना, और इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की प्रगति के संकल्प को भी मजबूत किया।