मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिवस पर किया सत्यनारायण पूजा और ग्रहण किया आशीर्वाद
बगिया : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति भाव से सत्यनारायण कथा का आयोजन किया। यह धार्मिक अनुष्ठान मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय और परिजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और राज्य के विकास के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा।