रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि वे केवल वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी शासक और कुशल प्रशासक थे। उनकी नीतियाँ, शौर्य और राष्ट्रप्रेम आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। शिवाजी महाराज का जीवन साहस, संकल्प और आत्मसम्मान का प्रतीक है, जिसकी गाथा सदियों तक युवाओं को प्रेरित करती रहेगी।