मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका के जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि माननीय राज्यपाल रमेन डेका जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य सरकार संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि राज्यपाल रमेन डेका ने अपने कुशल नेतृत्व से प्रदेश की प्रगति और समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी प्रेरणा से छत्तीसगढ़ में सुशासन और लोकहितकारी नीतियों को बढ़ावा मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना करते हुए लिखा, “मां कामाख्या से प्रार्थना करता हूं कि वह आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन प्रदान करें, ताकि आपके मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ता रहे।”