मुख्यमंत्री साय ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और लोरमी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अरुण साव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, लोरमी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अरुण साव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।”