रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गोविन्द पटेल के द्वारा लिखित किताब “ छै कोरी, छै आगर तरिया अऊ बूढ़ा नरवा ” का विमोचन किया।

पटेल ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि इसमें दुर्ग जिले के धमधा विकासखण्ड में गोंड राजाओं के शासनकाल में खुदवाए गए 126 तालाबों की जानकारी प्रकाशित की गई है । जिसमें उन तालाबों के नाम, निर्माण वर्ष, खसरा नंबर, क्षेत्रफल व जलभराव का उल्लेख किया गया है।

इस किताब के जरिए प्राचीन काल से चली आ रही जल संरक्षण की परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया है।