मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों और खिलाड़ियों के साथ प्रदेश में
रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों और खिलाड़ियों के साथ प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देनेए खेल सुविधाओं के विकास और खेल प्रतिभाओं को निखारने से सम्बंधित विषयों पर विस्तार के साथ विचार.विमर्श किया।
इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल वर्चुअल रूप से जुड़े।
मुख्यमंत्री निवास में संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशीए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्काए संचालक खेल श्वेता सिन्हा छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा सहित ओलंपिक संघ और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीए अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पदमश्री सबा अंजुमए हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे वेटलिफ्टर आकाशदीप सारंग सहित अनेक खिलाड़ी उपस्थित थे।