मुख्यमंत्री बघेल ने स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत की सात व्यक्तियों को 06 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता
जगदलपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वेच्छानुदान मद से 06 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
अनुदान प्राप्त करने वालों में विकासखंड बस्तर के बाबा भाईरांदेव वार्ड नंबर-03 के सत्येन्द्र तिवारी के पुत्र को उपचार हेतु, विकासखंड बकावंड ग्राम करपावंड (बीजागुड़ापारा) के विवेक कोर्राम को स्वयं के उपचार हेतु, विकासखंड बकावंड के ग्राम मालगांव निवासी डमरू भारती की पुत्री चंद्रकांति भारती के उपचार हेतु एवं ग्राम उलनार के नवीन पुजारी को स्वयं के उपचार हेतु 1-1 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
इसी प्रकार जगदलपुर के संजय गांधी वार्ड नंबर-34 के अंश राघवन के पुत्र पूर्वाक अंश उपचार हेतु एवं नयापारा के वार्ड नंबर-15 के दशादीन श्रीवास के मकान मरम्मत हेतु 50-50 हजार रूपए सहित हाटकचोरा अब्दुल कलाम वार्ड 40 के हेमंत चंदेल को स्वयं के उपचार हेतु 1 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति की गई।
