श्रम दिवस के

अवसर पर आज

 श्रमिकों का

सम्मान करते हुएसम्मान करते हुए

रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर आज श्रमिकों का सम्मान करते हुए राजधानी रायपुर के बीटीआई मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर बोरे-बासी खाया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने श्रम दिवस के अवसर पर आमजनों से बोरे-बासी खाकर श्रमवीरों का सम्मान करने का आव्हान किया था। मुख्यमंत्री ने बोरे-बासी के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन दही, आम के अथान, लाईबरी, बिजैरी, पापड़, गोंदली, दही मिर्ची के साथ में अमारी, लाल भाजी का आनंद लिया। मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों को पारंपरिक कांसे का पात्र ‘‘बटकी’’ में बोरे-बासी परोसा गया और कांसे के ही गिलास में पेयजल दिया गया।