HomeNATIONALBIG NEWSBreaking : मुख्यमंत्री ने की घोषणा,जनकपुर को मिलेगा नगर पंचायत का...

Breaking : मुख्यमंत्री ने की घोषणा,जनकपुर को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा,रामदहा बनेगा पर्यटन केंद्र

रायपुर। भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम कोरिया जिले के बहरासी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा की है। जनकपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलेगा। साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने रामदहा को पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित करने की घोषणा की है। रामदहा में बहुत ही सुंदर वॉटरफॉल है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अब जल्द ही रामदहा में पर्यटन सुविधाओं का विकास होगा। मुख्यमंत्री भेंट- मुलाकात के दूसरे पड़ाव रामगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने रामगढ़ निवासी आदिवासी किसान देवनारायण सिंह के घर भोजन किया। यहां किसान परिवार ने उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हे भोजन में स्थानीय व्यंजन परोसा गया, विशेष रूप से उन्हें लकड़ा की चटनी, पेहटा का पापड़ परोसा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments