राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ मॉडर्न पेंटाथलॉन महिला टीम का शानदार प्रदर्शन, अध्यक्ष अनिल पुसदकर ने दी शुभकामनाएं
रायपुर : छत्तीसगढ़ की मॉडर्न पेंटाथलॉन महिला टीम ने राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुसदकर ने पूरी टीम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस खास मौके पर महासचिव प्रमोद सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे, जिन्होंने टीम की मेहनत और संघर्ष को सराहा।
राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ महिला टीम की सफलता के बाद खिलाड़ियों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।