रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने इस वर्ष मानसून के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ अतिवृष्टि से प्रभावित होने वाले लोगों को त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए करीब 181 करोड़ 21 लाख रुपए की राशि कलेक्टरों को जारी कर दी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने यह राशि जारी की है। रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम में प्रत्येक जिले को 6 करोड़ 7 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर और राजनांदगांव में प्रत्येक जिले के लिए 7 करोड़ 7 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। इसी तरह से बलौदाबाजार और सुकमा जिले में प्रत्येक को बाढ़ एवं अतिवृष्टि प्रभावितों को सहायता देने लिए 6 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। मुंगेली के लिए 5 करोड़ 87 लाख रुपए, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लिए 5 करोड़ 97 लाख रुपए, बस्तर के लिए 7 करोड़ 27 लाख रुपए, कांकेर के लिए 7 करोड़ 17 लाख रुपए, नारायणपुर के लिए 5 करोड़ 67 लाख रुपए, सरगुजा के लिए 8 करोड़ 32 लाख रुपए, सूरजपुर के लिए 7 करोड़ 27 लाख रुपए, कोरिया के लिए 6 करोड़ 17 लाख रुपए, बलरामपुर के लिए 7 करोड़ 27 लाख रुपए और दुर्ग के लिए 5 करोड़ 97 लाख रुपए की राशि जारी की गई है।
छत्तीसगढ़ शासन ने कलेक्टरों को जारी किए 181.21 करोड़ रुपए,मानसून के दौरान बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावितों को मिलेगी तत्काल मदद
RELATED ARTICLES