“डॉ. मनमोहन सिंह की याद में छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, 7 दिन तक रहेगा राजकीय शोक”

रायपुर:  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे प्रदेशभर में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित करने जा रही है। पार्टी ने सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय लिया है, ताकि राज्य के हर नागरिक को उनके योगदान को सम्मानित करने का अवसर मिले। इस अभियान के लिए पार्टी के प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गैदू ने सभी जिला, शहर और ब्लॉक अध्यक्षों को एक पत्र जारी किया है, जिसमें श्रद्धांजलि आयोजन की योजना पर अमल करने का निर्देश दिया गया है।

मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, कांग्रेस दफ्तरों में होंगे श्रद्धांजलि सभा