प्रियंका शुक्ला को कलेक्टर कांकेर पदस्थ किया गया है। तम्बोली अयाज फकीर भाई को विशेष सचिव कृषि विभाग, नोडल अधिकारी नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी, गोधन न्याय योजना, प्रभारी अधिकारी माटी पूजन अभियान, संचालक नगरीय प्रशासन और नरवा मिशन के सदस्य सचिव का प्रभार सौंपा गया है।

सौरभ कुमार को कलेक्टर बिलासपुर, डोमन सिंह को कलेक्टर राजनांदगांव, रानू साहू को कलेक्टर रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। सारांश मित्तर को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ रोड़ एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप्मेंट कार्पोरेशन बनाया गया है।

रमेश कुमार शर्मा को संचालक समाज कल्याण और भू-अभिलेख बनाया गया है। धर्मेश कुमार साहू को आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और रायपुर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया गया है। चंदन कुमार को कलेक्टर बस्तर, भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र को कलेक्टर रायपुर, भोस्कर विलास संदीपान को मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन बनाया गया है।

दीपक सोनी को कलेक्टर कोण्डागांव, संजीव कुमार झा को कलेक्टर कोरबा, जितेन्द्र कुमार शुक्ला को कलेक्टर बेमेतरा, जन्मेजय महोबे को कलेक्टर कबीरधाम, रजत बंसल को कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा, पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को कलेक्टर दुर्ग, तारण प्रकाश सिन्हा को कलेक्टर जांजगीर-चांपा बनाया गया है।

गौरव कुमार सिंह को कलेक्टर बालोद, विनित नंदनवार को कलेक्टर दंतेवाड़ा, कुंदन कुमार को कलेक्टर सरगुजा, विजय दयाराम के. को कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज, हरीष एस. को कलेक्टर सुकमा, राहूल देव को कलेक्टर मुंगेली बनाया गया है।

जयश्री जैन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर, फरिहा आलम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जांजगीर-चांपा, गोपाल वर्मा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा, चंद्रकांत वर्मा को अपर कलेक्टर कांकेर, प्रतिष्ठा ममगाई को आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर और जितेन्द्र यादव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर पदस्थ किया गया है।