HomeNATIONALChandrayaan 3 : विक्रम लैंडर के कैमरे ने कराया चंदा मामा का...

Chandrayaan 3 : विक्रम लैंडर के कैमरे ने कराया चंदा मामा का दीदार, इसरो ने जारी किया अद्भूत VIDEO

Chandrayaan 3 : चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद के बेहद करीब पहुंच चुका है। लैंडर में लगे अत्याधुनिक कैमरे ने चांद की ताजा तस्वीरें भी भेजी हैं, जिसका वीडियो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर साझा किया है।

चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। प्रणोदन और लैंडर मॉड्यूल को अलग करने की कवायद से पहले इसे छह, नौ, 14 और 16 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में नीचे लाने की कवायद की गई, ताकि यह चंद्र सतह के नजदीक आ सके। अब 23 अगस्त को चांद पर इसकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने का प्रयास किया जाएगा।

लैंडर चंद्रमा की सतह से लगभग 100 किमी की ऊंचाई से चंद्रमा पर उतरेगा। सॉफ्ट लैंडिंग के बाद, छह पहियों वाला रोवर बाहर निकलेगा और एक चंद्र दिवस की अवधि के लिए चंद्रमा की सतह पर प्रयोग करेगा जो पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments