शहीद भगत सिंह के जन्‍म दिवस पर आज से चंडीगढ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह हवाई अड्डा होगा

नई दिल्ली :- शहीद भगतसिंह की जयंती के अवसर पर चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम आज से शहीद भगत सिंह हवाई अड्डा कर दिया जाएगा।

रविवार को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्‍वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए इस बारे में घोषणा की थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि के रूप में यह फैसला लिया गया है। प्रधानमंत्री ने इस फैसले के लिए चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा सहित पूरे देश के लोगों को बधाई दी थी।