HomeNATIONALBIG NEWSछत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक को मिला दादा साहब...

छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक को मिला दादा साहब फाल्के नारी शक्ति अवार्ड

रायपुर। राष्ट्रीय स्तर पर दादा साहब फाल्के आइकॉन अवार्ड में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों से आई हैं और इस अवार्ड में दो महिला संसद, चार विधायक, टीवी आर्टिस्ट उषा नागकर्णी, हरियाणवी लोक कलाकार सपना चौधरी को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में नामचीन हस्तियां थीं,मॉरीशस से एम्बेसडर भी आई हुई थीं। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की गूंज पूरे देश में हो रही है,जो यहां पर महिलाओं के साथ तेज गति से न्याय कर रहे हैं। सिविल कोर्ट के पावर का जो उपयोग करके महिलाओं को तत्काल न्याय दिया जा रहा है, ऐसा पूरे देश में कही नहीं हुआ है, इसी कारण छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को दादा साहब फाल्के अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments