HomeNATIONALCHHATTISGARHCG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी 117 करोड़ रूपए से...

CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी 117 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यो की सौगात…

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान शहर वासियों को 117 करोड़ 61 लाख रूपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार, सड़क-यातायात, पेयजल, शहर सौदर्यीकरण से लेकर इलाज की बेहतर सुविधा से जुड़े कई विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। बघेल ने 50 करोड़ रूपए की लागत से रायपुर शहर में 5 सड़कों के सौदर्यीकरण और 10 करोड़ की लागत से मल्टीलेवल पार्किग के पांचवें माले पर 500 सीटर बी.पी.ओ. सेंटर की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री बघेल ने नगरनिगम रायपुर के जोन क्रमांक 07 में 26 लाख रूपए की लागत के, जोन क्रमांक 04 में 85 लाख रूपए की लागत से और जोन क्रमांक 10 में 01 करोड़ रूपए की लागत के कई विकास कार्यो का भूमिपूजन भी किया।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बघेल ने 24 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत से निर्मित देवेंन्द्र नगर उच्च स्तरीय जलागार और पाईप लाईन विस्तार कार्य, 13 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से शंकर नगर उच्च स्तरीय जलागार और पाईप लाईन विस्तार कार्य, 5 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत के तेलीबांधा उच्च स्तरीय जलागार से पाईप लाईन विस्तार कार्य, 53 लाख रूपए की लागत से शंकर नगर के जेठवा गार्डन का सौदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य और 48 लाख रूपए की लागत से देवेन्द्र नगर के गुरूघासीदास गार्डन के सौदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्यो का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने 40 लाख रूपए की लागत से फाफाडीह के साहू पारा तालाब के सौदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 37 लाख रूपए की लागत से श्यामनगर के महाराणा प्रताप गार्डन का सौदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 19 लाख रूपए की लागत से देवेन्द्र नगर के चैतन्य गार्डन का सौदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 18 लाख रूपए की लागत से सिद्धीविनायक गार्डन का सौदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य और 17 लाख रूपए की लागत से सर्वानंद गार्डन का सौदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्यो का लोकर्पण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments