HomeNATIONALCHHATTISGARHCG NEWS : भिलाई निगम को शहर के लोगो ने लगाया 7...

CG NEWS : भिलाई निगम को शहर के लोगो ने लगाया 7 करोड़ का चूना, जानिये क्या है पूरा मामला…

दुर्ग : जिले के सबसे समृद्ध नगर निगमों में से एक भिलाई नगर निगम को शहर के 2 सौ से ज्यादा लोगो ने  7 करोड़ रुपए से अधिक का चूना लगाया है पूरा मामला मामला कुछ यूं हुआ कि शहरवासियों ने निगम को फर्जी चेक देकर अपने मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान का प्रापर्टी टैक्स तो पटा दिया लेकिन मामला तब खुला जब निगम ने चेक बैंक में लगाया तो खाते में पैसे न होने चेक बाउंस हो गए। और यह मामला एक दिन का नहीं बल्कि पूरे 2 साल से चल रहा है। अब जब यह मामला सामने आया तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। अब निगम प्रशासन एफआईआर की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि फर्जी चेक के आधार पर प्रॉपर्टी टैक्स पटाकर निगम के साथ फ्राड करने वालों में अधिकतर लोग रसूखदार और राजनीतिक पार्टी से जुड़े है।

दरअसल यह मामला नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के पास पहले पहुंचा तो उन्होंने निगम आयुक्त रोहित व्यास के संज्ञान में यह बात लाई। आयुक्त ने टैक्स से संबंधित काम देखने वाले अधिकारियों को बुलाया और पूछा तो उन्होंने चेक बाउंस होने की बात स्वीकारी। जिसके बाद निगम आयुक्त रोहित व्यास ने बाउंस हुए चेक की जानकारी मांगी है। उन्होंने निगम के करदाताओं से अपील की है कि यदि कोई चेक के माध्यम से टैक्स अदा करता है तो वो अपने खातों में टैक्स की राशि का बैलेंस मेंटेन रखे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments