बिलासपुर : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफ़रा सिरगिट्टी के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू के जन्मदिन पर ग्राम रोहराकला (पथरिया) के 100 भाजपाइयों ने कांग्रेस में प्रवेश किया। दरअसल बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रोहराकला, उमरिया, पथरिया, पकरिया, मुरकुटा, बरतोरी, बिल्हा, चकरभाठा, परसदा, सिरगिट्टी, तिफरा समेत विभिन्न गावों में लक्ष्मी नाथ साहू के जन्म दिवस पर उत्सव का आयोजन किया गया था।

इस दौरान ढोल ताशे के साथ जगह जगह स्वागत किया गया और उनसे केक कटवाया गया। इसी दौरान रोहराकला के पूर्व उप सरपंच ठाकुर उमेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता पहुँचे, जिन्होंने लक्ष्मीनाथ साहू पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिन्हें फूलमाला व गमछा से स्वागत किया और उन्हे कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाते हुए विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराने आश्वासन दिया।