HomeNATIONALCHHATTISGARHCG BREAKING : नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 4 जवान घायल,...

CG BREAKING : नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 4 जवान घायल, 2 की हालत गंभीर

रायपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों से इस वक्त की बड़ी खबर आई है। एक फिर नक्सलियों का आतंक देखने को मिला है। बता दें कि, जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान 4 जवान घायल हो गया है, वही 2 जवान का हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा कैम्प के ऊपर नक्सलियों ने फायरिंग किया है। कैम्प के ऊपर नक्सलियों के तरफ से बीजीएल दागे गए हैं।

वहीं गंभीर रुप से घायल जवानों को MI -17 हेलीकॉप्टर से राम कृष्ण केअर हॉस्पिटल रायपुर ले जाया गया है, जिसमे तुकेश्वर और जितेंद्र मंडावी शामिल हैं। साथ ही अन्य 2 जवानों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सुरक्षाबलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments