रायपुर। राजधानी की सामाजिक सांस्कृतिक संस्था की ओर से साहित्य, संगीत और रंगमंच का बदलता कारवां समारोह दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ की समाजसेवी स्मिता सिंह को उत्कृष्ट सामाजिक कार्य और समाज सापेक्ष गतिविधियों लिए सम्मानित किया गया। स्मिता सिंह अपनी संस्था के माध्यम से दिल के मरीज बच्चों के लिए सहयोग कर रही हैं। साथ ही वृद्धजनों व मनोरोगियों के लिए सराहनीय सेवा कार्य कर रही है। यह सम्मान बॉलीवुड लेखक और कलाकार अतुल तिवारी ने प्रदान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ फिल्म भूलन द मेज के निर्देशक कलाकार भी उपस्थित थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की 10 श्रेष्ठ महिलाओं का सम्मान किया गया।
दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हुआ समारोह,उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए स्मिता सिंह का सम्मान
RELATED ARTICLES