केंद्र ने प्राइवेट बैंकों से सरकारी लेन-देन पर लगी रोक हटाई
केन्द्र सरकार ने निजी क्षेत्र के बैंकों के सरकार से जुड़े लेन-देन का काम करने पर लगी पाबंदी हटा ली है। इनमें कर और अन्य राजस्व भुगतान सुविधाएं, पेंशन भुगतान और लघु बचत योजनाएं शामिल हैं।
इससे पहले, कुछ ही निजी बैंकों को इस तरह के लेन-देन करने की इजाजत थी। सरकार के इस कदम से निजी बैंकों के ग्राहकों को सुविधा होगी, बैंकों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और ग्राहक सेवाओं के स्तर तथा दक्षता में बढोत्तरी होगी।
पाबंदी हटाने के बाद रिजर्व बैंक निजी क्षेत्र के बैंकों को सरकारी कामकाज के लिए प्राधिकृत कर सकता है
