केन्‍द्र ने आश्‍वासन दिया–देश में प्रतिदिन 18 हजार आठ सौ मीट्रिक टन ऑक्‍सीजन उपलब्‍ध

नई दिल्ली :- सरकार ने बताया है कि पिछले अनुभवों के देखते हुए विभिन्‍न अस्‍पतालों में 18 लाख आइसोलेशन बिस्‍तर, करीब पांच लाख ऑक्सिजन युक्‍त बिस्‍तर, एक लाख 40 हजार आईसीयू बेड और अन्‍य आवश्‍यक बिस्‍तरों की व्‍यवस्‍था की गई है।

देश में प्रतिदिन 18 हजार आठ सौ मीट्रिक टन ऑक्‍सीजन उपलब्‍ध है।

नई दिल्‍ली में स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि देश के 17 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अभी तक कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के तीन सौ 58 रोगियों का पता चला है। कि ऑमिक्रॉन के कुल रोगियों में एक सौ 14 स्‍वस्थ हो चुके है। महाराष्‍ट्र में ओमिक्रॉन के 88 रोगियों में से 42 और दिल्‍ली में 67 में से 23 रोगी सक्रमण मुक्‍त हो चुके है।

भूषण ने बताया कि ओमिक्रॉन के एक सौ 83 संक्रमितों का विश्‍लेषण करने पर पता चला है कि इनमें से एक सौ 21 ने विदेश यात्रा की थी।

भूषण ने कहा कि कोविड संक्रमण के मामले में दुनिया चौथी लहर का सामना कर रही है और पॉजिटिविटी दर छह दशमलव एक प्रतिशत है। उन्‍होंने बताया कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने अगाह किया है कि ओमिक्रॉन डेल्‍टा वायरस की तुलना में अधिक तेजी से फैल रहा है। इसके रोगी डेढ से तीन दिन में दोगुना हो रहे है।

भूषण ने कोविड उपयुक्‍त व्‍यवहार के साथ सर्तक रहने की आवश्‍यकता पर बल दिया। विश्‍वभर में एक सौ आठ देशों में ओमिक्रॉन के रोगियों की कुल संख्‍या एक लाख 51 हजार से अधिक हो गई है।

भूषण ने कहा कि ब्रिटेन, डेनमार्क, कनाडा, जर्मनी, अमरीका, दक्षिण अफ्रिका, फ्रांस, ऑस्‍ट्रेलिया सहित दस देशों में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक मरीज हैं।

भूषण ने बताया कि आपात कोविड उपाय पैकेज-दो 23 हजार एक सौ 23 करोड रूपये की लागत से लागू किया जा रहा है। इसमें से आधी राशि राज्‍यों को दी जा चुकी है। उन्‍होंने यह भी बताया कि विभिन्‍न राज्‍य इस निधि से 96 हजार नौ सौ से अधिक ऑक्सिजन युक्‍त बिस्‍तरों और अन्‍य व्‍यवस्‍थाएं कर रहे हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉक्‍टर बलराम भार्गव ने ओमिक्रॉन के संक्रमण की परिणती गंभीर क्लिीनिकल मामलो में तबदील होना अनिवार्य नही है। नीति आयोग के स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी सदस्‍य डॉ वी के पॉल ने  कहा कि लोगों को अनावश्‍यक यात्राओं से बचना चाहिए।