अमरीकी ओपन टेनिस टुर्नामेंट में कनाडा की लेयला फर्नांडीज महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गयी
अमरीकी ओपन टेनिस टुर्नामेंट में कनाडा की लेयला फर्नांडीज पांचवीं वरीयता प्राप्त यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को 6-3 3-6 7-6 (7-5) हराकर महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गयी हैं।
इससे पहले गैर वरीयता प्राप्त फर्नांडीज ने मौजूदा चैंपियन नाओमी ओसाका, एंजेलिक कर्बर और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता स्वितोलिना को हराया था।
शुक्रवार को सेमीफाइनल में फर्नांडीज का मुकाबला दूसरी वरीयता प्राप्त बेलारूस की सबलेंका से होगा। सबलेंका ने क्वार्टर फाइनल में फ्रेंच ओपन चैंपियन और आठवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिसिकोवा को 6-1, 6-4 से पराजित किया था।
सबलेंका अपना पहला अमरीका ओपन सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी।
पुरुष सिंगल्स में, विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रूस के डेनियल मेदवेदेव नीदरलैंड के बोटिक ज़ैंड्सचुल्प को 6-3, 6-0, 4-6, 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं।
