जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में बहुप्रतीक्षित बदलाव देखने को मिला है। जिसके तहत 15 विधायकों ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल की मौजूदगी में राजस्थान के राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी और विश्वेंद्र सिंह को राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम चार बजे हुआ जिसमें 11 विधायकों को कैबिनेट और चार को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। राज्य की कांग्रेस सरकार अगले महीने अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे करने जा रही है और मंत्रिमंडल में यह पहला फेरबदल है जिसे पार्टी आलाकमान द्वारा क्षेत्रीय व जातीय संतुलन के साथ साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमे को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी सूची के अनुसार कैबिनेट मंत्री के रूप में हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल व शकुंतला रावत को शपथ दिलाई गई है।
राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल : 15 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
RELATED ARTICLES