ब्रिटेन की एम्मा रादुकानू ने महिला सिंगल्स खिताब जीता, ब्रिटेन के ही सैलिसबरी और अमरीका की क्रावज़िक ने डबल्स जीता

न्‍यूयार्क में अमरीकी ओपन टेनिस प्रतियोगिता में आज रात शीर्ष वरीयता प्राप्‍त नोवाक जोकोविच और दूसरी वरीयता प्राप्‍त रूस के डेनिल मेदवेदेव के बीच पुरुष सिंगल्‍स का खिताबी मुकाबला होगा।

जोकोविच ने रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्‍त और तोक्‍यो ओलंपिक विजेता जर्मनी के एलेक्‍जेंडर ज्‍वेरेव को 4-6, 6-2, 6-4, 4-6, 6-2 से हराया।

मेदवेदेव ने बारहवीं वरीयता प्राप्‍त कनाडा के फेलिक्‍स ओगर-एलियास्सिम को 6-4, 7-5, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

ब्रिटेन की उभरती खिलाड़ी एम्‍मा रादूकानू ने कनाड़ा की लेलाह फर्नाडिज़ को 6-4, 6-3 से हराकर महिला सिंगल्‍स का खिताब जीत लिया है। 53 वर्षों में यह खिताब जीतने वाली वे ब्रिटेन की पहली महिला हैं।

पिछले 44 वर्षों में ग्रेंड स्‍लैम सिंगल्‍स खिलाब जीतने वाली भी वे पहली ब्रिटिश महिला  हैं।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने रादूकानू को उनकी सफलता पर बधाई दी है और कहा है कि यह उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि  रादूकानू ने असाधारण खेल दिखाया।

इस बीच, जॉय सेलिसबरी किसी ग्रेंड स्‍लैम में दो डबल्‍स खिताब जीतने वाले ब्रिटेन के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्‍होंने मिक्‍स्‍ड डबल्‍स के साथ-साथ पुरुष डबल्‍स खिताब भी जीता।

मिक्‍सड डबल्‍स में अमरीका की डिजायरे क्रॉजि़क और पुरुष डबल्‍स में अमरीका के राजीव राम उनके जोड़ीदार थे।

महिला डबल्‍स के फाइनल में आज रात अमरीका की कोको गोफ और केटी मैकनेली का मुकाबला चीन की झांग शुआई और आस्‍ट्रेलिया की सेम स्‍टोसर की जोड़ी से होगा।