दिल्ली में बीती रात 2 लोगों की हत्या हुई है। दरअसल प्रदीप और बबलू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों की उम्र 40 साल बताई जा रही है। दोनों को दो-दो गोलियां मारी गई हैं। दोनों पेशे से मजदूर थे, लेकिन बबलू इलाके का घोषित अपराधी था। दोनों शवों के बीच 300 मीटर का फासला था। पुलिस के मुताबिक, दोनों मृतक एक-दूसरे को जानते थे और घटना के पहले साथ थे। पुलिस के मुताबिक, पहले बबलू को फिर प्रदीप की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।