रायपुर। मौसम विभाग ने 7 जिलों सहित इनसे सटे जिलों के त्वरित पूर्वानुमान जारी किया है। अगले 4 घण्टों में महासमुंद,गरियाबंद, धमतरी,कांकेर,कोंडागांव, बस्तर,दंतेवाड़ा व इनसे लगे जिलों में मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यहां एक-दो स्थानों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की चेतावनी दी है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में उत्तर से गर्म और शुष्क हवा रही है। जबकि दक्षिण भाग में अपेक्षाकृत ठंडी और नमी युक्त हवा का आगमन लगातार जारी है।
प्रदेश में 29 अप्रैल को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है।