HomeNATIONALCHHATTISGARHब्रेकिंग: नक्सलियों ने देर रात फेंका पर्चा, पर्चा हटाते समय प्रेशर बम...

ब्रेकिंग: नक्सलियों ने देर रात फेंका पर्चा, पर्चा हटाते समय प्रेशर बम की चपेट में आने से जवान घायल

बीजापुर/रायपुर। जिले के इलमिड़ी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने प्रेशर बम लगाया था जिसकी चपेट में आकर जिला पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। फिलहाल घायल जवान खतरे से बाहर है। जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। जिले के एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि इलमिड़ी से 1 किमी दूर स्थित संजय पारा बस्ती में बीती रात नक्सलियों ने पर्चे फेंके थे। इसकी सूचना मिलने पर इलमिड़ी थाने से फोर्स को रवाना किया गया था। जवान पर्चे हटा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। नक्सलियों ने पर्चों के आसपास प्रेशर आइइडी लगा रखा था। थाने में पदस्थ जवान सरैया तलंडी का पांव पर्चे हटाने के दौरान प्रेशर बम के ट्रिगर पर पड़ गया। तेज धमाके से जवान घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। उसकी हालत सामान्य है। इलाके में फोर्स नक्सलियों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments