रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी रायपुर पहुंची। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 7 और 8 मई को संभाग स्तरीय बैठकों में भाग लेंगी।
बता दें कि, कार्य विस्तार योजना के साथ-साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा करेंगी। इस बैठक को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हफ्तेभर पहले ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मिलकर आए हैं।