रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुसमी नगर पंचायत के CMO को सस्पेंड करने के दिए निर्देश दिए हैं।
शशिकला नाम की महिला ने गरीबी रेखा से नाम कटने की मुख्यमंत्री बघेल से शिकायत की। राशन कार्ड के लिए महिला भटक रही थी।बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को प्रदेशव्यापी दौरे पर रवाना हुए हैं।
पहले दिन सबसे पहले कुसमी में सीएम का हेलीकॉप्टर उतरा। इस दौरान सीएम ने आमजनों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने शासकीय उचित मूल्य दुकान कुसमी का निरीक्षण किया। हितग्राहियों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। राशन से संबंधित जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने राशन दुकान का स्टाक रजिस्टर चेक किया। राशन के स्टाक की जानकारी ली। हितग्राहियों से जानकारी, राशन की दर के बारे में पूछा।