HomeNATIONALCHHATTISGARHBreaking : कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे अस्पताल में भर्ती,मिलने पहुंचे भूपेश बघेल,स्वास्थ्य...

Breaking : कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे अस्पताल में भर्ती,मिलने पहुंचे भूपेश बघेल,स्वास्थ्य की ली जानकारी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार दोपहर रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के लिए भर्ती कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री बघेल ने मंत्री चौबे को शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments