HomeNATIONALCHHATTISGARHVideo: भिलाई में कांग्रेस के दिग्गज पार्षद के खिलाफ भाजपा ने अचानक...

Video: भिलाई में कांग्रेस के दिग्गज पार्षद के खिलाफ भाजपा ने अचानक बदला प्रत्याशी

संध्या सिंह

दुर्ग। भाजपा की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा में एक के बाद एक प्रत्याशी मैदान छोड़ रहे हैं। पहले वार्ड-19 राजीव नगर सुपेला से अजितेश सिंह के मैदान छोड़ने की खबर आई फिर शाम होते-होते देर रात को सेक्टर-5 से पार्टी के घोषित प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया और नाम वापस ले लिया। सेक्टर-5 में भाजपा ने सूर्यकांत देवांगन को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। सूर्यकांत ने कल ही चुनाव नहीं लड़ने की बात कही और लिखित में दिया। आज सूर्यकांत ने नाम वापस ले लिया। सूर्यकांत के नाम वापस लेने के बाद भाजपा ने हड़बड़ी में शैलबाला साहू को अपना अधिकृत प्रत्याशी नियुक्त किया। शैलबाला के नाम से ही भाजपा जिलाध्यक्ष ने बी-फॉर्म जमा किया।

आपको बता दें कि सेक्टर-5 से कांग्रेस के प्रत्याशी नीरज पाल है। जो तीन बार के पार्षद हैं। एमआईसी मेंबर रहे। वहीं देर रात कैंप से भाजपा प्रत्याशी के बहन ने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन देने के लिए कांग्रेस प्रवेश कर लिया जिनका प्रवेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुभद्रा सिंह ने देर रात करवाया जिससे भाजपा की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments