रायपुर। भाजपा में राजनीतिक एवं वित्त प्रस्ताव पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। धनंजय ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी बैठक में जो राजनीतिक एवं वित्त प्रस्ताव किया है उन प्रस्ताव के पठन से ऐसा लगता है कि भाजपा ने यह प्रस्ताव मोदी सरकार के मुखाल्फत करने के लिए प्रस्तुत किया है। भाजपा का यह प्रस्ताव मोदी सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लग रहा है। आज देश की आर्थिक स्थिति बदहाल है। देश में बेरोजगारी दर बढ़ी हुई है। देश में उद्योग धंधे तबाह है। लगभग 23 करोड़ हाथ बेरोजगार है। लगभग 45 करोड़ लोग ऐसे है,जिन्हें नौकरियों की आस समाप्त हो चुकी है। किसानों को उनकी उपज का कीमत नहीं मिल रही है, महंगाई चरम सीमा पर है तो ये सारे प्रस्ताव ऐसे लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी केन्द्र सरकार को आईना दिखाने के लिए पारित की है। छत्तीसगढ़ में वस्तु स्थिति भाजपा के प्रस्ताव से अलग है। देश की बेरोजगारी दर 7.6 प्रतिशत है। छत्तीसगढ़ का बेरोजगारी दर 0.6 प्रतिशत है। उद्योग धंधो की स्थिति अच्छी है। राज्य का जीएसटी कलेक्शन देश में सर्वोत्तम है। छत्तीसगढ़ में किसानों को देश में सबसे ज्यादा उनकी उपज का मूल्य मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव ने मोदी सरकार को आईना दिखाया है।
भाजपा ने अपने राजनीतिक प्रस्ताव में मोदी सरकार को आईना दिखाया : धनजंय
RELATED ARTICLES