HomeNATIONALCHHATTISGARHभाजपा विधायक ने ली दर्री शक्ति केंद्र के अंतर्गत ग्राम परसुली में...

भाजपा विधायक ने ली दर्री शक्ति केंद्र के अंतर्गत ग्राम परसुली में कार्य विस्तार योजना तहत बुथ अध्यक्षों की बैठक

वैभव चौधरी धमतरी। कार्य विस्तार योजना के तहत बुथ अध्यक्षों, बुथ पालकों, बुथ सचिव, बीएलओ, पन्ना प्रमुखों का बैठक दर्री शक्ति केंद्र के अंतर्गत ग्राम परसुली में भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार एवं विधायक रंजना साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ। दर्री शक्ति केंद्र के अंतर्गत ग्राम कलारतराई, बंजारी, दर्री, परसुली के सभी कार्यकर्ता गण बैठक में सम्मिलित होकर अपने बुथ को मजबूत बनाने के लिए कटिबद्ध हुए। विधायक रंजना साहू ने कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं जोश भरकर कार्य योजना विस्तार का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि निरंतर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बूथ को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रही है और कार्यकर्ता प्रत्येक घर में जाकर देश के प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अंचल के कर्मठ कार्यकर्ता अपने वार्ड नं बुथ में निरंतर सम्पर्क करते हुए भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को अवगत करा कर उन्हें भाजपा से जोड़ते हुए सशक्त बना रहे हैं। परिस्थितियों को जनाकर कार्य करते हुए बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख व कार्यकर्ता सबसे पहली इकाई है, क्योंकि वह यथास्थिति परिस्थिति को भागते हुए कार्य करती है। देश के  प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को पर रंजना साहू ने विचार देते हुए कहा कि देश में सुशासन एवं राष्ट्रवादी विचारधारा से मोदी के पूरे 8 साल पूर्ण हो गए हैं, जिसमें उन्होंने जनहित के लिए अनेकों निर्णय लेते हुए भारत को पुनः विश्व गुरु बना रहे हैं, विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों को विकास किए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव ही पूरी तन्मयता एवं कर्मठता के साथ कार्य करती है, जिससे भाजपा एकात्म मानवता के सिद्धांत पर चलकर कार्य कर रही है। जिला अध्यक्ष शशिपवार ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर बताना है कि राज्य में जब से कांग्रेस की सरकार आई है सभी वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रही है, कांग्रेस सरकार के द्वारा केंद्र सरकार की जनहित कार्यों को रोक कर छत्तीसगढ़ की विकास में रोड़ा बने हुए हैं, और अब हम समस्त कार्यकर्ता एक साथ मिलकर इस झूठी मिटलबरी सरकार को खदेड़ना है और यह सिर्फ अपना बुथ सबसे मजबूत के सिद्धान्त पर चलकर ही हासिल कर सकते है। इसलिए सभी बूथ पालक कमर कसते हुए अपने बुथ को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य कर भाजपा को मजबूत बनाने का आवाहन किए।
इस अवसर पर बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू मंडल, अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, जनपद सदस्य गोपाल साहू, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र साहेब, धनंजय साहू, नरेश साहू, निरंजन साहू, चंद्रप्रकाश सिन्हा, मनीराम साहू, मोहन साहू, मेघनाथ साहू सीताराम साहू, काशी राम, साहू, देवघर, खिलेश कुमार, खुमान साहू, शेखन साहू, कृपा राम साहू, मधु राम साहू, कुलवंत साहू, डॉक्टर गजेंद्र साहू, सहित सभी बुथ अध्यक्ष बुथ पालक बुथ सचिव बीएलओ पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments