भाजपा ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड को उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया
नई दिल्ली :- भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार घोषित किया है। नई दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
