बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी के कत्ल की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया शेयर किए पोस्ट

नई दिल्ली | एनसीपी (अजित पवार) गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर शुभु लोनकर नाम के शख्स ने एक पोस्ट शेयर किया है | इस पोस्ट में कहा गया है कि जो सलमान खान और दाऊद की हेल्प करेगा वो अपना हिसाब किताब लगा के रखना | इस पोस्ट की मुंबई क्राइम ब्रांच जांच करेगी | हम इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करते हैं |

फेसबुक पर शुभु लोनकर नाम के शख्स के इस पोस्ट में कहा गया, सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे, लेकिन तुमने हमारे भाई का नुकसान करवाया | पोस्ट में आगे कहा गया, आज बाबा सिद्दीकी की शराफत के पुल बनाए जा रहे हैं, एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था | इसके मरने का कारण अनुज थापन और दाऊद को बॉलीवुड, राजनीति, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था |

पोस्ट में क्या कहा गया?

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस पोस्ट में कहा “सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे. पर तुमने हमारे भाई (लॉरेंस बिश्नोई) का नुकसान करवाया. आज जो बाबा सिद्दीकी की शराफत के पुल बांधे जा रहे हैं, वो एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था. इसके मरने का कारण दाऊद को बॉलीवुड, राजनीती, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था.” इनके अलावा अनुज थापन का नाम भी पोस्ट में है, जिसने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी, और पुलिस कस्टडी में उसकी मौत हो गई थी. गैंग का कहना है कि यह मौत उसका बदला है.

गैंग के सदस्य ने पोस्ट किया, “हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. पर जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा, अपना हिसाब किताब लगा के रखना. हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा, तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे. हम ने पहले वार कभी नहीं किया. जय श्री राम जय भारत, सलाम शहीदां नू .”

3 शूटर्स ने मारी बाबा सिद्दीकी को गोली

बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई | बाबा सिद्दीकी जब अपने बेटे और कांग्रेस के विधायक जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से निकल कर घर की तरफ रवाना हुए उसी समय उन पर 3 शूटर्स ने अटैक किया | बांद्रा में इस वारदात को अंजाम दिया गया | इसी के बाद इस हत्याकांड में बिश्नोई गैंग का एंगल सामने आ रहा है | दरअसल, बाबा सिद्दीकी को सलमान खान के काफी करीब माना जाता है | हालांकि, अब यह पोस्ट सामने आया है, जिसको लेकर मुंबई पुलिस जांच कर रही है |