बर्थडे पर लोगो प्यार स्नेह और आशीर्वाद बांटने वाले बर्थडे बॉय अनिल पवार आज खुद बर्थडे बॉय है
बर्थडे पर लोगो प्यार स्नेह और आशीर्वाद बांटने वाले बर्थडे बॉय अनिल पवार आज खुद बर्थडे बॉय है,बहुत बहुत बधाई अनिल,यूंही खुशियां बांटते चलो,आप पर खुशियां बरसती रहेगी
मेरे जन्म दिन पर सबसे पहला फोन आता है अनिल पवार का।जय सियाराम,हनुमान जी की कृपा बनी रहे,जन्म दिन की बधाई और फिर वही चिर परिचित खिलखिलाहट हसी और ये सिलसिला चला आ रहा है दशकों से।दैनिक भास्कर में काम करते साथ करीब आए अनिल ने संस्था बदलने के बाद भी रिश्तों की गर्माहट कम नहीं होने दी।चाहे महीनों बात न हो पर बर्थडे पर एक फोन से सारी कार पूरी करने वाला अनिल सिर्फ मुझे ही नहीं आपने आते परिचित रिश्तेदारों यार दोस्तों के साथ ही शहर के जाने पहचाने लोगों को बर्थडे विश करने में सबसे अव्वल रहने वाला बर्थडे बॉय है।हितवाद हेड की जिम्मेदारी सफलता पूर्वक संभालने के बाद उन्होंने अचानक पत्रकार जगत को अलविदा कह दिया और अब दुनिया को मिठास बांट रहे मिठाइयां बनाकर।आज बर्थडे बॉय अनिल का जन्मदिन है आप भी बधाई दे सकते है।
#रायपुर #raipurian #raipurdiaries #raipurnews #raipur #छत्तीसगढ़ #chhattisgarh #भिलाई #rajnandgaon #korba #बस्तर #sarguja #भिलाई #bhilai #कोरबा #raigarh #bilaspur #शख्सियत
