परीक्षा देने गए बिहार के छात्रों से बंगाल में मारपीट, जाने क्या मामला

नई दिल्ली | एक बार फिर से बिहार के स्टूडेंट्स को बंगाल में प्रताड़ित करने का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि 2 बिहारी छात्र के कमरे में घुसकर एक व्यक्ति बंगाली भाषा में कई सवाल-जवाब कर रहे हैं। वे स्टूडेंट्स से डॉक्यूमेंट दिखाने को कह रहे हैं। साथ अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वहां की व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर भी सवाल उठाया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार रोहिंग्या, बांग्लादेशी और मुसलमान के लिए रेड कॉर्पोरेट बिछाकर रखती है। वहीं, अपने ही देश के बच्चे, बिहार के बच्चे अगर परीक्षा देने वहां जा रहे हैं, तो उनके साथ गुंडागर्दी की जा रही है। छात्रों को मारा जा रहा है। पीटा जा रहा है। भगाया जा रहा है। यह तेजस्वी यादव देखें, राहुल गांधी भी देखें। यह लोग बताएं कि बंगाल राष्ट्र है, या भारत का एक अंग है।

https://x.com/girirajsinghbjp/status/1839183046194639341

बता दें सिलीगुड़ी में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है|  इस मामले में रजत भट्टाचार्य नाम के एक शख्स को सिलीगुड़ी पुलिस ने हिरासत में लिया है|  मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है|  इस वीडियो में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जो बिहार से परीक्षा देने आए युवकों से मारपीट और उनके साथ दुर्व्यवहार करता दिख रहा है|  पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार के छात्रों के साथ मारपीट करने वाला शख्स रजत भट्टाचार्य है| वह बांग्ला पाखो नामक संगठन से जुड़ा है| यह संगठन बंगाली भाषा की वकालत करने के लिए जाना जाता है| आरोपी राजत भट्टाचार्य ने कहा है कि बिहार और यूपी से नकली प्रमाणपत्र लेकर बिहार के युवक एसएससी परीक्षा के लिए आ रहे हैं और हमारे युवकों की नौकरियां छीन रहे हैं| हम बांग्ला पाखो संगठन से हैं और हमें बताया गया था कि उनके पास नकली प्रमाणपत्र हैं| इसलिए हम उन्हें पकड़ने के लिए वहां गए थे| लेकिन कुछ अन्य व्यक्ति एसएसबी से जुड़े हुए थे, जिन्होंने उन्हें बचा लिया और वे भाग गए|